मुख्य अतिथि महेश चंद गुप्ता को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करते डॉक्टर। स्रोत एसोसिएश
बदायूं। धन्वंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक एक मॉल में आयोजित की गई। बैठक में डॉक्टरों की समस्याओं पर चर्चा की गई और कई अहम मुद्दों को उठाया गया। साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सदर विधायक और एसोसिएशन के संरक्षक महेश चंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
धन्वंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. संजीव गुप्ता ने कहा कि बीएएमएस डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन फिलहाल जनपद स्तर पर केवल एक वर्ष के लिए किया जाता है, जबकि शासनादेश के अनुसार इसे पांच वर्ष का होना चाहिए। इस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही विधायक से अनुरोध किया गया कि एसोसिएशन को नगर क्षेत्र में 100 गज भूमि निशुल्क आवंटित की जाए, ताकि स्थायी गतिविधियां संचालित हो सकें। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष डा. नरेंद्र कश्यप ने किया। अंत में डा. गोपाल वैश्य और डा. वैभव गुप्ता ने बैठक समाप्ति की घोषणा की और सभी उपस्थित डॉक्टरों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद सक्सेना, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. कौशल गुप्ता, डॉ. डीके सिंह, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. विकास पाल, डॉ. अक्षय सक्सेना सहित कई गणमान्य चिकित्सक मौजूद रहे।