बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार की सुबह नगर की बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज पर विशेष चोला चढ़ाकर भव्य शृंगार किया।
इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुआ। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में व गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर बालाजी महाराज को चोला चढ़ाया गया। संवाद