फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालाजी महाराज का शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर पर शनिवार की सुबह श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया।
विज्ञापन

बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बाबा को भोग लगाया गया। उसके बाद यहां हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ आयोजित किया गया। भक्त बताते हैं कि श्री हनुमान जी अकेले एकमात्र ऐसे देवता हैं कि जिनके पूजन कलियुग में तुरंत फल प्रदान करता है। रुद्र के 11वें अवतार हनुमान जी की भक्ति से लोगों को उनके मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। बजरंग बाण का नियमित रूप से पाठ भक्तों के हर प्रकार के भय और संकट को दूर करता है। बजरंग बाण का पाठ हमेशा बोलकर करना चाहिए। बजरंग बाण की महिमा अपार है। मान्यता है कि जो भी भक्त नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करते हैं उनके लिए वह अचूक बाण का कार्य करता है। यदि कोई साधक किसी भी कार्य की सिद्धि करना चाहता है तो बजरंग बाण के निरंतर पाठ से कार्य की अवश्य सिद्धि हो जाती है। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक, रितिक, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर और गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी बाबा का शृंगार कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें