फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गूंजेगा किसानों की समस्याओं का मुद्दा

Sun, 22 Feb 2015 06:31 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की पंचायत रविवार को हुसैनपुर करौतियां पर हुई। इसमें किसनों की समस्याओं को सुना गया। निर्णय लिया गया कि सभी किसान महापंचायत में शिरकत करेंगे और दिल्ली में आवाज बुलंद करते हुए अपनी समस्याओं को गिनाएंगे। महासचिव नईम चौधरी ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत 24 फरवरी हो सुबह दस बजे से शुरू होगी। कहा कि इसमें भूमि अधिग्रहण का प्रकरण उठाया जाएगा। किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है, इस ज्वलंत समस्याओं को भी रखते हुए समाधान कराने पर चर्चा की जाएगी। सोहनपाल ने अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। रवेंद्र सिंह, वीरपाल बघेल, संजीव पटेल, जमुना सिंह, उदयवीर सिंह, रोहिताश सिंह, राकेश कुमार, प्रभाकर उपाध्याय, अच्छन, अफसर हुसैन, विद्याराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें