उझानी (बदायूं)। लॉकडाउन की वजह से बैसाख पूर्णिमा पर भी कछला गंगाघाट सन्नाटा रहेगा। कछला नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस ने गंगा घाट पर भीड़भाड़ वाली धार्मिक गतिविधियां न होने के लिए बुधवार को मुनादी कराई। इसके अलावा वृहस्पतिवार को गंगाघाट को जाने वाले रास्तों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। अगर गंगा घाट की तरफ कोई जाता है तो उसे लौटा दिया जाएगा। का पहरा रहेगा।
कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से सभी तरह के सामूहिक आयोजनों पर रोक लगी है। प्रशासन ऐसा कोई आयोजन नहीं होने देने के लिए सजग है, जहां लोगों की भीड़ लगे। पिछली पूर्णिमा के दिन भी पुलिस ने कछला गंगाघाट पर जाने से लोगों को रोक दिया था। बैसाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान का खास महत्व माना जाता है। इसलिए हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु कछला घाट पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। मगर लॉकडाउन की वजह से इस बार बैसाख पूर्णिमा पर गंगाघाट पर सन्नाटा रहेगा। बुधवार को नगर पंचायत कछला की ओर से पूरे इलाके में मुनादी कराई गई। इसमें स्पष्ट कहा गया कि कोई भी श्रद्घालु गंगा स्नान के लिए कछला घाट पर नहीं पहुंचे। अगर कोई श्रद्धालु निजी वाहन से घाट तक पहुंच जाता है तो उसके खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि कछला की ओर जाने-आने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगे हैं। मुजरिया, उझानी और सहसवान की ओर से जो भी आएगा, उसे बैरियर से लौटा दिया जाएगा।
धार्मिक गतिविधियों पर रोक का पूूरी तरह पालन होगा। गंगाघाट पर कोई भी श्रद्घालु नहीं पहुंचे, इसलिए बुधवार ऌो मुनादी कराई गई है। बैसाख पूर्णिमा वाले दिन कछला मं अफसरों के साथ पुलिस भी मौजूद रहेगी। - एसपी सिंह, ईओ, कछला।