फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन आरोपियों की जमानत पर सुनवाई 22 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में बीते 12 मार्च को हुए दो अफसरों की हत्या के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई अब 22 अप्रैल को होगी। जिला जज विवेक संगल की अदालत में पुलिस द्वारा केस डायरी पेश न करने के कारण सुनवाई टल गई। इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने तीनों की अलग-अलग जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।
विज्ञापन

मुख्य हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह, 50 हजार रुपये के इनामी केशव सिंह और प्लांट कर्मी मुनेंद्र विक्रम सिंह ने जिला जज की अदालत में जमानत याचिकाएं दायर की हैं। अजय प्रताप सिंह पर हत्या के साथ-साथ हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप है। इस मामले में मूसाझाग थाने में हत्या के प्रयास का एक और मामला दर्ज है।
केशव सिंह और मुनेंद्र विक्रम सिंह पर हत्या के प्रयास की साजिश में शामिल होने का आरोप है। अजय की ओर से अधिवक्ता सोमेंद्र सिंह सोलंकी ने याचिका दायर की है। पुलिस को 18 अप्रैल को तीनों आरोपियों की केस डायरी कोर्ट में पेश करनी थी। हालांकि, पुलिस केस डायरी पेश नहीं कर सकी। इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 22 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन

यह मामला 12 मार्च को एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में दो अफसरों की हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अजय ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। केशव सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और मुनेंद्र विक्रम सिंह प्लांट में ही कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें