फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत हादसा : बेटे की मौत के बाद घायल पिता ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बागपत में सात सितंबर को हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे जख्म दिए हैं। अब बेटे की मौत के बाद घायल मदारपुर निवासी नेनपाल (46) की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी हादसे में उनके 11 वर्षीय बेटे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे में बदायूं के 13 लोगों की जान गई थी। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी नेनपाल अपनी पत्नी (42) और बेटे जितेंद्र के साथ बागड़ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बागपत में एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नेनपाल और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों का बागपत में उपचार चल रहा था।
बृहस्पतिवार को नेनपाल ने भी दम तोड़ दिया। रात में शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने रात में ही महावा नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। दस दिन में पिता-पुत्र की मौत से गांव में शोक की लहर है। पत्नी का अभी इलाज चल रहा है। उनका हाथ टूट गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें