बरेली। नशीला पदार्थ खिलाकर युवक ने बैग छीन लिया और उसमें रखे एक हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिए।
बदायूं के अलापुर निवासी नदीम ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से लौटकर बरेली आए। स्टेशन से बाहर आए तो उसे नौशाद उर्फ भूरा मिला। भूरा ने नशीला पदार्थ खिलाकर बैग छीन लिया। बैग में रखे एक हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो