बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंहदींरत्ता ने किया।
जूनियर बालक एकल वर्ग में यशवर्धन प्रथम, अध्यान द्वितीय और वेदांश और आरूतोश तृतीय स्थान पर रहे। सब-जूनियर बालक एकल वर्ग में शिव कपूर प्रथम, वेदांश त्रिवेदी द्वितीय और रुद्र और मनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालिका एकल वर्ग में शनाया प्रथम, रिंकी द्वितीय और श्रीवल्ली व रायना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका एकल वर्ग में शनाया प्रथम, रिंकी द्वितीय और श्रीवल्ली व रायना तृतीय रहीं। जूनियर बालिका युगल वर्ग में शनाया व रिंकी ने प्रथम और रायना व श्रीवल्ली ने द्वितीय और शेंकी, कुमकुम, अल्का व विपाशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका युगल वर्ग में रिंकी व सांझ ने प्रथम, शनाया व श्रीवल्ली ने द्वितीय और शेंकी, रायना, दिव्या व जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया और सभी खेलों के कोच व कर्मचारी मौजूद रहे।