फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुरों की महफिल में गूंज उठा बदायूं क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं क्लब में शुक्रवार को सुर संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के कलाकारों ने नए-पुराने गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उप्र राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता और आरएसएस धर्म जागरण प्रांत प्रचारक विशाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह मंच कलाकारों को निखरने और मनोरंजन का अवसर देगा। क्लब सचिव डॉ. अक्षत अशेष की पहल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश के सदस्य बने डॉ. मदन मोहन लाल और प्रसिद्ध सितार वादक मुस्तफा हसन निसार को सम्मानित किया गया। डॉ. अक्षत अशेष ने आज मौसम बेईमान है गीत गाया। पवन गुप्ता, प्रतोष शर्मा, सपना शर्मा, प्रशांत दीक्षित सहित कई गायकों ने प्रस्तुति दी। संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें