फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जूनियर और सब जूनियर बालिका वर्ग में बदायूं का दबदबा

Tue, 03 Sep 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जीजीआईसी में मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। 68वीं मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर और सब जूनियर बालिका वर्ग में बदायूं का दबदबा रहा। जूनियर बालिका वर्ग में पीलीभीत तो सब जूनियर बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की बालिकाओं को मात दी। सीनियर बालिका वर्ग में बरेली ने मैच जीता।
विज्ञापन

शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुई कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सब जूनियर बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की टीम से बदायूं टीम मैच हुआ। इसमें बदायूं की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में बदायूं की टीम ने 75 अंक प्राप्त किए, जबकि शाहजहांपुर की टीम 22 अंक ही अर्जित कर पाई।
इसके बाद में जूनियर बालिका वर्ग का मैच पीलीभीत और बदायूं की टीम के बीच में हुआ। बदायूं की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 60 अंक अर्जित किए। जबकि, पीलीभीत की टीम को 30 अंक ही मिल सके। ऐसे में बदायूं की टीम ने मैच अपने नाम किया। सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच बरेली और शाहजहांपुर के खिलाड़ियों के बीच में हुआ। इसमें बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत 53 अंक हासिल किए और विपक्षी टीम मात्र 24 अंक ही हासिल कर सकी। ऐसे में सीनियर में बरेली की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें