फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संभल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बदायूं के युवक की मौत

Tue, 19 May 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। संभल के सांकरा घाट लिंक मार्ग पर गांव रघुपुर पुख्ता के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं के गांव मालपुर ततेरा, थाना जरीफनगर निवासी अमर सिंह (38) की मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हुआ है।
विज्ञापन

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा निवासी अमर सिंह सोमवार को अपने दोस्त भूरे सिंह के साथ जरीफनगर के गांव रदनौल अजीजपुर निवासी रिश्तेदारी में एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सांकरा गए थे। दोपहर के समय लौटते वक्त हादसा हो गया।
दोपहर के समय सांकरा घाट लिंक मार्ग पर रघुपुर पुख्ता गांव के नजदीक पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल अमर सिंह को संभल जिला की जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल को प्रथम उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय अमर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस जुनावई थाने लेकर आ गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे मोहरपाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें