फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: दरवाजे पर कूड़ा डालने के विवाद में महिला की पीटकर हत्या, बेटा पत्नी समेत कई घायल

Fri, 02 Sep 2022 12:08 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिल्सी कस्बे के मोहल्ला संख्या छह में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दरवाजे के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें रामकली (50) पत्नी सोहनलाल की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह रामकली अपने घर में सफाई करके पड़ोसी के घर के सामने कूड़ा डाल दिया था। इसी बात का पड़ोसी ने विरोध किया जिससे दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। बाद में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। 

विज्ञापन


इसमें कई लोग घायल हो गए तो वहीं रामकली को सिर में गहरी चोट लगी। परिवार वालों से स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसमें महिला का पति बेटा और उसकी पत्नी समय दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी महिला के परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें