फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं से उसावां मार्ग होगा चौड़ा, भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से लेकर उसावां तक फर्रुखाबाद मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पीडब्ल्यूडी ने रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा है ताकि लोगों को दिक्कत से बचाया जा सके।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कमान संभालने के बाद प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हाईवे, सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया है। इसमें बदायूं जिले के रोड भी शामिल थे। बाद में हालात फिर से बदलने लगे हैं। इसमें मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का हाल बेहद खराब है। इसमें भी खासतौर पर बदायूं से उसावां की ओर जाने वाला 31 किमी का रोड है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने इस रोड के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अभी यह रोड सात मीटर चौड़ा है। इसमें दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर रोड को चौड़ा किया जाएगा। ऐसे में यह हाईवे 10 मीटर चौड़ा हो जाएगा। चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण में 60 करोड़ रुपये की लागत से इसको बनवाया जाएगा।
शहर के अंदर एक किमी की सड़क की होगी मरम्मत
बदायूं। लोक निर्माण विभाग की मानें तो ओवरब्रिज से लेकर मंडी समिति तक करीब एक किमी का रोड बेहद खराब है। इसमें पेचिंग का काम नहीं हो सकता। ऐसे में पूरी सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी है। यह काम करीब 40 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन

बदायूं से उसावां जाने वाला रोड कई जगह पर टूट गया है, गड्ढे़ भी हो गए हैं। इसको बनाने के लिए प्रस्ताव शासन के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही यहां काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अमर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें