बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरपुरा में देवर ने भाभी को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मामूली कहासुनी में देवर राहुल ने भाभी हीराकली पत्नी श्रीवेद को गोली मार दी। बाद में राहुल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।