फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेस और शूटिंग प्रतियोगिता में बदायूं की टीम चैंपियन

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने के बाद मौजूद बदायूं की टीम। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। बरेली जोन की 50 वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफीसिएंसी रेस जैसी विभिन्न खेल श्रेणियों में महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा लिया। इसमें रेस और शूटिंग प्रतियोगिता में बदायूं की टीम चैंपियन रही।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी टीमों को खेल भावना के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन देने की सलाह दी। प्रतियोगिता में बरेली जोन के सात जिलों बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मेरठ, मुरादाबाद व संभल की टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मण्डल में एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया, सीओ उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ दातागंज केके तिवारी मौजूद रहे।
-

प्रतियोगिता का परिणाम


अलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगिता में बदायूं की टीम 130 अंकोंं के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती पदक पाया। 86.5 अंकों के साथ रामपुर को दूसरा स्थान मिला। रायफल शूटिंग में संभल ने सर्वाधिक 598 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। 559 अंकोंं के साथ बदायूं की टीम दूसरे स्थान पर रही। रायफल शूटिंग महिला वर्ग में बदायूं ने सर्वाधिक 230 अंक प्राप्त कर प्रथम और 226 अंकों के साथ मुरादाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही। रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम ने प्रथम स्थान पाया। इसमें रामपुर दूसरे स्थान पर रही। कार्बाइन, एमपी-5 शूटिंग प्रतियोगिता में बदायूं ने 147 अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया। इसमें मुरादाबाद 104 अंकोंं के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें