फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालिकाओं को लाभ देने में मंडल में तीसरे स्थान पर रहा बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कन्या सुमंगला योजना का लाभ देने में बदायूं मंडल में तीसरे स्थान पर है। अब तक 23553 बालिकाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। शासन ने 4.17 करोड़ रुपये योजना के तहत बालिकाओं को दिए हैं। 33852 आवेदन मिलने पर इसमें 13573 आवेदन निरस्त किए गए हैं, तो 570 आवेदन अब भी जिला स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विभिन्न छह श्रेणियों में दी जाने वाली धनराशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल 2024 से लागू की गई है।
बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बालिकाओं को दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


योजना के लिए पात्रता

बेटियां उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हों। साथ ही आवेदक बालिका के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो।



यह मिलेगा लाभ
बालिका के जन्म पर पांच हजार, एक साल तक पूर्ण टीकाकरण के बाद 2000 रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर 3000 रुपये, कक्षा छह में प्रवेश पर 3000 रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश पर 5000 रुपये, दसवीं-बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक या दो वर्षीय अथवा उससे अधिक के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 7000 रुपये।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें