मानसी में पॉजिटिव ऊर्जा
कजाकिस्तान के अस्ताना में खेलने गई भारतीय टीम में शामिल रहे कोच अनिकेश बुरुआ, विजय रोहिला, सुखविंद्र चौधरी, महिला कोच सुमन भाटिया का कहना है कि मानसी में पॉजिटिव ऊर्जा है। उसका वह सद्पयोग कर रही है। यही वजह है कि उन्होंने एशियन यूथ एंड जूनियर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में मानसी ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।