फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने की आत्मदाह की कोशिश: एसएसपी कार्यालय में लगाई खुद को आग, मुंशी ने पर छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 23 Sep 2022 03:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में महिला सिपाही ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पीड़िता महिला  सिपाही जिले के उढानी थाने में तैनात थी। दो दिन पहले उसका मुंशी के साथ विवाद हो गया था। जिसका एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में एसएसपी कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला सिपाही ने आत्मदाह की कोशिश की। उसकी तहरीर पर मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला सिपाही उझानी कोतवाली में तैनात थी। दो दिन पहले उसकी मुंशी से हाथापाई हो गई थी। इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर मुंशी समेत महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला सिपाही वर्दी में स्कूटी लेकर एसएसपी कार्यालय आई और उसने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि वहां मौजूद सिपाहियों ने उसे बचा लिया। महिला सिपाही ने मुंशी सिपाही गुलाब सिंह पर छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने हाथापाई के बाद मुंशी के खिलाफ तहरीर दी थी। उस पर महिला सिपाही एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रही थी। आत्मदाह की कोशिश के बाद मुंशी गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें