फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कातिलों के लिए बदायूं बनता जा रहा सेफ जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कातिलों के लिए बदायूं जिला सेफ जोन बनता जा रहा है। वजह यह है कि यहां दिल्ली व बरेली हाईवे हैं। बदमाश कत्ल के बाद लाश यहां हाईवे किनारे फेंककर आसानी से निकल जाते हैं। शवों की शिनाख्त न होने के कारण कातिल पकड़े भी नहीं जाते।
विज्ञापन

बीते माह बरेली हाईवे के किनारे बिनावर में दो अज्ञात युवकों की हत्या कर शव फेंक दिए गए थे। इनकी आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। दो महीने पहले दिल्ली हाईवे के किनारे मुजरिया में अज्ञात महिला की हत्या कर लाश फेंक दी गई। उसकी भी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस कातिल तक नहीं पहुंच पाती।


जिले की सीमा आठ जिलों से मिली हुई है। इसमें मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, संभल, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और कासगंज जिले शामिल हैं। ऐसे में कातिल रात के अंधेरे में दूसरे जिलों में हत्या को अंजाम देकर लाशें लाकर बदायूं की सीमा में फेंक जाते हैं। अधिकांश मामलों में तो लाशों की शिनाख्त ही नहीं हो पाती।
विज्ञापन



पहेली बनतीं अज्ञात लाशें, पुलिस की कोई दिलचस्पी नहीं
जिले में लगातार मिल रहे अज्ञात शव पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। हर साल पांच से दस अज्ञात शव मिलने के आंकड़े पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो जाते हैं, लेकिन पुलिस अज्ञात लाशों की पहचान और कातिलों तक पहुंचने में दिलचस्पी नहीं लेती है। इससे यह लाशें अज्ञात में ही दर्ज रह जाती हैं। पुलिस अज्ञात शवों की पहेली सुलझाने के लिए अपने तरीके से काम करने का दावा करती है, लेकिन देखा जाए तो साल 2024 में मिली अज्ञात लाशों की भी पुलिस अब तक पहचान नहीं कर सकी है।


नहीं हो सकी शिनाख्त
- 25 दिसंबर 2024 को बिनावर थाना क्षेत्र के विजयनगला-सिकरोड़ी के बीच हजारा नहर में एक युवक का शव मिला था। उसके पैर रस्सी से बंधे थे और रस्सी गले में बंधी हुई थी। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। करीब डेढ़ माह बीतने के बावजूद अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

- 18 जनवरी को बिनावर क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में पानी की खंती में एक युवक की लाश मिली थी। उसकी मौत लिवर एवं फेफड़े फटने से हुई थी। युवक की उम्र करीब 35 साल होगी। उसके दाहिने हाथ पर एस और बाएं हाथ पर राम व ओम गुदा हुआ था। पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमॉर्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

- नौ दिसंबर 2024 को मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नगला भिंड के जंगल में एक अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव खेत में मिला था। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। महिला का अज्ञात में अंतिम संस्कार हो चुका है, लेकिन पुलिस अब तक उसके कातिल की नहीं पहुंच सकी है।

- बिसौली कोतवाली क्षेत्र में अतरपुरा और करखेड़ी गांव के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी किसी नुकीली चीज से गोदकर हत्या की गई थी। उसकी शर्ट पर भाकियू का बिल्ला मिला था। उसी दिन वहां भाकियू की पंचायत हुई थी। माना जा रहा था कि युवक शायद भाकियू कार्यकर्ता है, लेकिन बाद में भाकियू नेता भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सके थे।
- फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर के नजदीक 29 जनवरी 2024 की रात रेलवे लाइन पर एक महिला का शव पड़ा मिला था। उसके नजदीक में करीब डेढ़ साल का बालक पड़ा हुआ था। महिला के शव की आज तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें