फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दी सफाई.. किसी के घर से नहीं, जंगल से गिरफ्तार किया गया था पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड में पचास हजार के इनामी पुजारी सत्यनारायण दास को गांव में किसी के घर से गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने खारिज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की लोकेशन मिलने पर आरोपी को गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया था। चार दिन से वह खेतों पर बने नलकूपों पर छिपकर रह रहा था। इस दौरान उसने कुछ खाया भी नहीं था और बारिश होने के कारण उसके पास जो कंबल था वह भीग चुका था। पुलिस ने उसे ठंड से कांपता देख दूसरा कंबल दिया था।
विज्ञापन

वारदात के दूसरे दिन दोपहर तक पुजारी गांव में ही था। उसने कुछ मीडिया कर्मियों को बयान देकर बताया था कि महिला के कुएं में गिरने से घायल हो गई थी और वह उसे इलाज के लिए चंदौसी ले गया था। तीसरे दिन यानी मंगलवार को ये मामला सुर्खियों में आ चुका था। तब तक पुजारी भी पुलिस की नजरों से ओझल हो चुका था। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमों के साथ ही एसटीएफ को लगाया गया था। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर लगातार पुलिस उसकी लोकेशन जानने के प्रयास में लगी थी, लेकिन बंद होने की वजह से पता नहीं चल पा रहा था।
बताते हैं कि पुजारी कहीं भागा नहीं था, बल्कि गांव से निकलकर जंगल की ओर चला गया था। चूंकि गांव में भीड़भाड़ होने से ज्यादातर लोग खेतों की तरफ नहीं जा रहे थे, इससे वह किसी की नजरों में नहीं आया। मंगलवार से लेकर गुरुवार रात तक कई बार बरसात भी हुई, जिसमें पुजारी भीग गया था। उसने कुछ खाया भी नहीं था। उसने अपने मोबाइल की सिम निकाल ली थी, जो मृतका के नाम पर थी। गुरुवार रात जैसे ही पुजारी ने सिम डालकर मोबाइल ऑन किया पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई। जहां उसकी लोकेशन मिली थी उससे कुछ ही दूरी पर दो सिपाही थे। इस पर दोनों ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस की अन्य टीमें और एसटीएफ भी पहुंच गईं और पुजारी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

आरोपी पुजारी को बृहस्पतिवार रात गांव के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया था। वह किसी के घर से नहीं मिला था, बल्कि जंगल में छिपा हुआ था। बारिश और खेतों में कीचड़ के कारण वह भीग भी चुका था। पुलिस ने उसका नंबर सर्विलांस पर लगाया था। जैसे ही उसने मोबाइल फोन में सिम डाला उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें