फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में फ्लॉप हो गई स्मार्ट कार्ड योजना

Fri, 05 Jun 2015 07:37 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को स्मार्ट कार्ड योजना है, लेकिन जिले में इसका क्रियान्वयन पूरी तरह से डल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गरीबों को मुफ्त इलाज नहीं मिला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में सिर्फ 2,018 लोगों को निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो सका। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा करके अप्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य बीमा करने वाली निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। नए स्मार्ट कार्ड जारी न होने से 31 जनवरी से योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा ही बंद हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक गरीब परिवारों को हर साल निजी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में 30 हजार रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपीएल परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी किए गए थे। इनकी मियाद 31 दिसंबर 2013 तक थी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2015 तक कर दिया गया।
गौर करने वाली बात यह है कि जिले में 77,324 परिवारों के लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए गए थे। एक साल में सिर्फ 2,018 स्मार्ट कार्ड धारक गरीब परिवारों को ही निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। जिले में 75,306 परिवार इससे वंचित रह गए। स्वास्थ्य विभाग शुरू से ही योजना के क्रियान्वयन में हीलाहवाली करता रहा। जिले में 160759 गरीब परिवारों को स्मार्ट कार्ड बनाने का लक्ष्य था। अप्रैल 2014 तक 83435 गरीब परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी ही नहीं हुए। जिन 77,324 गरीब परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी किए गए उनमें भी लाभ सिर्फ 2018 परिवारों को मिला। इस पर 1.14 करोड़ रुपया खर्च हुआ। योजना के डल क्रियान्वयन पर सेहत महकमे के अफसर अब सफाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


तारीख बढ़ने के बाद भी नहीं मिला लाभ
गरीबों के लिए जो स्मार्ट कार्ड जारी किए गए थे उनको मियाद 31 दिसंबर 2014 तक थी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2015 तक कर दिया गया। मियाद निकलने के साथ ही स्मार्ट कार्ड ने काम बंद कर दिया। इसके बाद से गरीबों का मुफ्त इलाज बिल्कुल बंद हो गया है। नए स्मार्ट कार्ड बनाने का काम भी अब तक शुरू नहीं हो सका है।


फैक्ट फाइल
स्मार्ट कार्ड का लक्ष्य   1,60,759
स्मार्ट कार्ड बने         77,324
लाभ मिला              2,018
वंचित रहे              75,306
कुल बीपीएल परिवार  73,522
अंत्योदय परिवार      45,221
-------------

यह बात सही है कि भारी तादाद में गरीबों को स्मार्ट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिला है। योजना के तहत फिलहाल कार्ड भी नहीं बन रहे हैं। क्रियान्वयन में चूक कहां पर हुई? इसका भविष्य में ध्यान रखा जाएगा। -डॉ. सुबोध शर्मा, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें