50 वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर,पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभार
बदायूं। बरेली जोन की 50 वीं अंतरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स का रविवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग और अलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता हुई। अलार्म एफीसिएंसी रेस में बदायूं की टीम प्रथम और रामपुर द्वितीय रही।
उद्घाटन अवसर पर एसएसपी ने सभी टीमों को खेल भावना के साथ अपना बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। प्रतियोगिता में बरेली जोन के सात जिलों बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मेरठ, मुरादाबाद व संभल की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहला चरण में अलार्म एफीसिएंसी रेस ग्राउंड आयोजित की गई। इसमें सभी टीमों ने अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया। रामपुर व बदायूं के मध्य अलार्म एफीसिएंसी रेस मुकाबला हुआ। इसमें बदामूं के आरक्षी योगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र, सुमित बंसल, प्रमोद, रोहित ने प्रथम स्थान पाया। वहीं रामपुर के आरक्षी आशीष कुमार, कुलदीप कुमार, संजोग मान, सुधीर कुमार व मोनिश दूसरे स्थान पर रहे।
30 सितंबर को समापन समारोह में बरेली रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. अजय कुमार साहनी मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन अवसर पर एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया, सीओ लाइन डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया। आयोजकों ने प्रतिभागियों की सुरक्षा और खेल नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए।