फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सेमीकंडक्टर चिप बनाएंगे बदायूं के इंजीनियर तुषार गुप्ता, मिसाइलों को भी देगी उड़ान

Mon, 27 Oct 2025 05:07 PM IST
मुकेश कुमार अमित पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के रहने वाले इंजीनियर तुषार गुप्ता ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के लिए लाइसेंस जारी किया है। तुषार गुप्ता का कहना है कि यह सेमीकंडक्टर चिप आधुनिक युग की अदृश्य रीढ़ है।
विज्ञापन
इंजीनियर तुषार गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से की मुलाकात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के युवा इंजीनियर तुषार गुप्ता ने तकनीक के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। केंद्र सरकार ने तुषार को सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के लिए लाइसेंस जारी किया है। उत्तर प्रदेश में इस प्रकार का यह दूसरा लाइसेंस है। सरकार ने तुषार की कंपनी फोटोन सिलिका को नोएडा के फूड पार्क में कार्यालय और जेवर एयरपोर्ट के पास फैक्टरी स्थापित करने के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस परियोजना से तीन हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
तुषार गुप्ता शहर के इंदिरा चौक निवासी टायर व्यापारी राजीव गुप्ता के बेटे हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद इस क्षेत्र में रिसर्च किया, जिसके बाद अब उनको यह मुकाम मिलने जा रहा है। उनकी कंपनी में तैयार होने वाली सेमीकंडक्टर चिप का उपयोग रक्षा मंत्रालय द्वारा मिसाइलों में किया जाएगा। इसके अलावा ये चिप ऑटोमोटिव, टेलीकॉम, एयरोस्पेस, औद्योगिक स्वचालन, ऊर्जा, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर और एआई जैसे क्षेत्रों में भी इस्तेमाल होंगी।

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से की मुलाकात 
24 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में तुषार गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी) जितिन प्रसाद से भेंट की। उन्होंने भारत की सेमीकंडक्टर पहल के लिए मंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और आरएंडडी, प्रोटोटाइपिंग से लेकर स्केल-अप तक की अपनी कार्ययोजना साझा की। जितिन प्रसाद ने तुषार को इस महत्वाकांक्षी मिशन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारत अब डिजिटल डायमंड्स के युग में प्रवेश कर चुका है, जहां विश्वस्तरीय चिप्स निर्माण भारत की नई आर्थिक शक्ति बनेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के केंद्र में  भारत की प्रगति 
तुषार का कहना है कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन ने देश की तकनीकी दिशा बदल दी है। इस मिशन ने विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रोटोटाइपिंग टूल्स और क्वालिफाइड हार्डवेयर तक आसान पहुंच प्रदान की है। इससे देश में सिलिकॉन-स्तर पर सीखने और निर्माण की गति कई गुना बढ़ी है। अब भारत की राष्ट्रीय चिप नीति का स्थायी केंद्र बन चुका है, जो मंत्रालयों, उद्योगों और अकादमिक संस्थानों को एकजुट कर रहा है।

आधुनिक युग की अदृश्य रीढ़ है यह चिप 
तुषार गुप्ता का कहना है कि सेमीकंडक्टर चिप आधुनिक युग की अदृश्य रीढ़ है। यह भारत के लिए घर में विश्व-स्तरीय क्षमताएं बनाने और दुनिया की सेवा करने का एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी का लक्ष्य भारत को एक अग्रणी सेमीकंडक्टर आरएंडडी हब बनाना है। कंपनी रक्षा, ऊर्जा, औद्योगिक स्वचालन और एआई जैसे क्षेत्रों में उच्च-गुणवत्ता वाले समाधान विकसित कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें