फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के सगे और तहेरे भाई पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Apr 2026 11:02 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव और तहेरे भाई अभय को भी आरोपी बनाया गया है। एसएसपी ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन
आरोपी केशव और अभय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे व तहेरे भाइयों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। इन पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र में 12 मार्च को हुई इस वारदात में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद कंपनी में काम करने वाले धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र सिंह को घटना की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा गया था। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर मूसाझाग व एसएसपी द्वारा बनाई गई तीन इंस्पेक्टरों व सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय की टीम कर रही है। अब पुलिस जांच में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव सिंह व उसके तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह का नाम भी सामने आया है। 

यह दोनों भी एचपीसीएल प्लांट में नौकरी करते थे। अजय के साथ मिलकर यह सभी दबंगई करते हुए अपना साम्राज्य कंपनी में चला रहे थे। वारदात के बाद इन सभी को नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस की जांच में केशव व अभय की भूमिका इस वारदात में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। इसके चलते इनका नाम दोहरे हत्याकांड के आरोपियों में शामिल किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी पर एसएसपी की तरफ से 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अवैध असलहों के साथ दोनों के फोटो हो चुके वायरल
आरोपी केशव व अभय के अवैध असलहों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसके साथ ही इन दोनों के खिलाफ सैजनी गांव के आस पास अवैध रूप से ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा, तहबाजारी वसूलना, मारपीट समेत कई मामलों में केस भी दर्ज हो चुके है। वारदात के बाद यह फरार चल रहे है। इनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई है।

जल्द बढ़ सकती है इनाम की राशि, हो सकती 50 हजार
इन दोनों आरोपियों पर पुलिस के इनाम की राशि जल्द ही बढ़कर 50-50 हजार हो सकती है। एसएसपी ने 25-25 हजार किया है। लेकिन जल्द ही डीआईजी बरेली के स्तर से इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया जा सकता है।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के भाई केशव व अभय की भी भूमिका साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। इन दोनों के नाम भी केस में बढ़ाए गए हैं। दोनों के खिलाफ एसएसपी के स्तर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें