फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दोहरा हत्याकांड: जेल अस्पताल में बिगड़ी आरोपी अजय की हालत, दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी

Tue, 31 Mar 2026 01:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या करने के आरोपी अजय प्रताप सिंह की हालत बिगड़ती जा रही है। जेल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हालत में सुधार न होने पर आरोपी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुई दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह की जेल अस्पताल में हालत बिगड़ रही है। यदि उसकी हालत में सुधार न हुआ तो जेल प्रशासन उसे किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी अजय 13 मार्च को मुठभेड़ में पकड़ा गया था। इस दौरान आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल से जेल अस्पताल भेजा गया था। आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली अभी फंसी हुई है, इससे उसके पैर में घाव बढ़ रहा है। जब यह गोली निकलेगी तो उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ेगा। ऐसे में यदि समय रहते इलाज नहीं किया गया तो आरोपी के दोनों पैर खराब होने का भी डर है। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी का जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। यदि जरूरत पड़ेगी तो उसे पुलिस अभिरक्षा के बीच इलाज के लिए दूसरी जगह भी ले जाया जाएगा।

फरार आरोपियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी
इस मामले में फरार चल रहे अजय के परिवारीजनों में उसके भाई, तहेरे भाई व ताऊ, पिता की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। न ही दोहरे हत्याकांड के मामले में अभी तक कोई अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने की बात पुलिस के स्तर से सामने आई है। हालांकि पुलिस टीमें लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर से लेकर नेपाल तक आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें प्रयास में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने बताया इस मामले की जांच जारी है जिसका भी नाम सामने आएगा उसका नाम केस में बढ़ाने की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के आसपास पसरा सन्नाटा, वेंडर की तलाश
सैजनी के एचपीसीएल प्लांट के आस पास सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर कंपनी को नए वेंडर की तलाश है। वेंडर के साथ ही उसमें काम करने वाले कर्मचारी भी तलाशे जा रहे हैं। हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर प्लांट के संचालन से जुड़ी जानकारी नहीं दी जा रही है। डीएम अवनीश राय ने बताया कि इसके लिए प्रयास जारी है। जल्द ही प्लांट शुरू कराया जाएगा।

एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर टिकी नजरें
इस मामले की जांच के लिए शासन स्तर से गठित की गई एसआईटी की जांच करने की समय सीमा लगभग पूरी हो चुकी है। अब लोगाें को एसआईटी की जांच रिपोर्ट सामने आने का इंतजार है। इसी रिपोर्ट के आधार पर घटना से जुड़े दोषी लोगों का नाम तय हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें