फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फ्री स्टाइल कुश्ती में बदायूं का दबदबा

विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता कुश्ती में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। द्वितीय अंतरजनपदीय पुलिस रेसलिंग तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष फ्री स्टाइल कुश्ती व बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इस दौरान बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती में बदायूं के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कई ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर एनआईएस वन स्टार बॉक्सिंग कोच शैवर अली खान, रामअवतार सिंह, रामदास व दिलीप जोशी मौजूद रहे। 17 अप्रैल को पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

यह रहे विजेता
- 65 किलो भार में मुरादाबाद के श्रवण मान ने बदायूं के सावन को हराया। 74 किलो भार में बरेली के भोला राम ने बदायूं के कोमेश को हराया। 92 किलो भार में बदायूं के सुरेंद्र ने शाहजहांपुर के संजीव को हराया। 130 किलो भार में बदायूं के जगमोहन ने पीलीभीत के रावत को हराया। बॉक्सिंग में 60 किलोभार में बदायूं के अंकुर बालियान ने मुरादाबाद के कपिल को हराया। 75 किलोभार में बदायूं के सुमित ने पीलीभीत के रवि को हराया। 92 किलोभार में बदायूं के प्रिंस ने शाहजहांपुर के संजीव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें