फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकरों ने डीएम को भी न छोड़ा: पश्चिम बंगाल से हैक की गई थी जिलाधिकारी की फेसबुक आईडी, इस इरादे से किया ये काम

Fri, 19 Aug 2022 08:08 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं डीएम की फेसबुक आईडी बुधवार को हैक की गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। प्राथमिक जांच से पता चला था कि डीएम की आईडी हैक करने वाला परिश्चम बंगाल का था लेकिन वह कौन है, उसने कहां से आईडी हैक की, इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं डीएम की फेसबुक आईडी हैक करने वाले का अभी सुराग नहीं लगा है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसका उद्देश्य लोगों से रुपये ठगने का था। हैक करने वाले ने डीएम की फोटो हटाकर एक फर्जी फोटो लगा लिया था। इसके बाद कुछ लोगों को मैसेज भी भेजे गए थे। अब इसकी गोपनीय रूप से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


बदायूं डीएम की फेसबुक आईडी बुधवार को हैक की गई थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। प्राथमिक जांच से पता चला था कि डीएम की आईडी हैक करने वाला परिश्चम बंगाल का था लेकिन वह कौन है, उसने कहां से आईडी हैक की, इसका पता नहीं चला है। इसमें बताया जा रहा है कि हैकर ने डीएम की फोटो हटाकर किसी दूसरे का फर्जी फोटो लगा दिया था।

उसने कुछ लोगों को मैसेज भी भेजे थे। तब डीएम कार्यालय के कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हैकर का आईडी हैक करने के पीछे का उद्देश्य लोगों से रुपये मांगने का रहा, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए आईडी को ब्लॉक करा दिया। इससे हैकर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

डीएम बदायूं नाम से बनी हैं कई फर्जी फेसबुक आईडी
इस मामले की छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि डीएम बदायूं नाम से कई फर्जी फेसबुक आईडी बनी हैं। कोई आईडी डीएम बदायूं नाम से है तो कोई डीएम बदायूं नाम से है। किसी पर बच्चे का फोटो लगा है तो किसी पर किशोर का फोटो लगा है। यह आईडी देखने से भी फर्जी प्रतीत हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें