डिप्टी सीएम नेअर्पित की श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूं पहुंचे। जहां उन्होने कादराबाद में विधायक हरीश शाक्य के पिता स्व. नेतराम शाक्य को श्रद्धांजलि अर्पित की। लगभग आधा घंटा यहां रुकने के बाद वह यहां से रवाना हो गये। उपमुख्यमंत्री को कुछ योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करना था लेकिन वह यहां नहीं रुके। विधायक और उनके परिवार को ढांढस बंधाकर वह यहां से रवाना हो गए।
बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित समय से आधा घंटे पहले पहुंच गए। केशव प्रसाद मौर्य के समय से पहले पहुंचने पर अधिकारियों के हाथ पैर फूल गये।