फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में पहले दिन चमके सोहिल और नरेंद्र, कबड्डी में दहेमू अव्वल

विज्ञापन
उझानी में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ शुरू कराते अफसर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। पहले दिन दौड़ में 50 और सौ मीटर की दौड़ में सोहिल, उच्च प्राथमिक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नरेंद्र ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में न्याय पंचायत दहेमू की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रहमुद्दीन प्रथम और सोहिल द्वितीय स्थान मिला। सौ मीटर में सोहिल प्रथम और रहमुद्दीन द्वितीय रहे। 200 और 400 मीटर की दौड़ में सोहिल प्रथम, कामरान द्वितीय रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हिना प्रथम, रीना द्वितीय, सौ और दो सौ मीटर की दौड़ में रिफा प्रथम, हिना द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में रिफा प्रथम और सजनी ने द्वितीय स्थान पाया। उच्च प्राथमिक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में विजय प्रथम, सचिन द्वितीय, 200 मीटर की दौड़ में करन प्रथम, अनूप द्वितीय, 400 मीटर की दौड़ में नरेंद्र प्रथम, सचिन द्वितीय रहा। 600 मीटर दौड़ में नरेंद्र प्रथम और विष्णु को द्वितीय स्थान मिला।
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की सौ मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, छाया द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, राखी द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में सुमन प्रथम, सुमन द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में राखी प्रथम, गौरी द्वितीय रही। कबड्डी में न्याय पंचायत दहेमू की टीम अव्वल रही। बीईओ शशांक शुक्ला और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मार्चपास्ट के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुकेश कुमार, राम किशोर पाल, रामदास यादव, परमवीर सिंह, सुरेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, गरिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें