सैदपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी । संवाद
सैदपुर। क्रिकेट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में संग्रामपुर क्रिकेट क्लब को 40 रन से हराकर बदायूं क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बदायूं टीम के शिवली जुनैद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
बदायूं क्रिकेट क्लब और संग्रामपुर क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मैच में बदायूं की टीम के कप्तान इजाद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संग्रामपुर की टीम 49 रन पर आउट हो गई। विजेता टीम की तरफ से शिवली जुनैद ने 29 रन और दो विकेट लिए। कप्तान इजाद खान ने 27 रन बनाए।
इसके अलावा शेरंदाजपुर और बरेली क्रिकेटर्स की टीम के बीच खेले गए मैच में बरेली क्रिकेटर्स ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। शेरंदाजपुर टीम के कप्तान फिरासत अली ने टॉस जीतकर निर्धारित ओवर में 67 रन का लक्ष्य दिया, जिसे बरेली की टीम ने आसानी से एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरे दौर के एक अन्य मैच में समीर क्रिकेट क्लब सैदपुर ने सादात क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में 16 रन से हराकर विजय हासिल की।