फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं के दंपती की कासगंज में हुए सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर के रहने वाले महेंद्र सिंह (50) अपनी पत्नी कमलेश के साथ सोमवार को बाइक से कासगंज जा रहे थे। बदायूं गंजडुंडवारा मार्ग पर शाम पांच बजे दूध के कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह दोपहर के बाद रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। शाम छह बजे सूचना मिली कि गंजडुंडवार में उनकी बाइक को दूध के कैंटर ने टक्कर मार दी है। सूचना के बाद परिवार के लोग कासगंज के लिए रवाना हो गए। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें