शिकायत के अनुसार, पिता ने सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़ों समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान दिया था। शादी के एक सप्ताह बाद ही हिमांशु ने एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग की। उसके ससुर देवेंद्र सिंह, सास सर्वेश, जेठ नीरज उर्फ मोहित, जेठानी विशाखा, ननद अंशू उर्फ अंजना ने जमीन खरीदने को 30 लाख रुपये मांगे। उसकी नौकरी पर बैंक से लोन लेने का दबाव बनाया गया। वह जब भी ससुराल जाती तो उससे अभद्र व्यवहार किया जाता था।
पीड़िता ने बताया कि शादी कराने वाला बिचौलिया दीपक भी उन्हीं की ओर हो गया। जब उसकी बेटी ने जन्म लिया तो ससुराल वाले और विरोध में हो गए। उस पर नौकरी छोड़कर आने का दबाव बनाया गया। जब सारे रास्ते बंद हो गए तो उसने सिविल लाइंस थाने में पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, ननद समेत एक बिचौलिये पर एफआईआर दर्ज कराई है।