फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

badaun: धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा, दूसरे केस में एक करोड़ का गबन

Fri, 12 Sep 2025 11:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा मुजरिया पुलिस नें दर्ज किया गया है। पातरचोहा निवासी धर्मेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है  कि उसके पिता रघुवीर शराब पीते थे। उनकी हालत खराब हुई तो उनको शराब पीने से मना किया लेकिन वह नहीं माने। इसी दौरान गांव के चंद्रकेश और जितेंद्र ने उनसे नजदीकी बढ़ा ली। उनको शराब पिलाने लगे । 26 जून 2020 को उन्होंने उसके पिता को शराब पिलाकर एक खेत का बैनामा करा लिया।

विज्ञापन


फर्जी रूप से भारमुक्ति प्रमाण पत्र तैयार कराया है जबकि उसके पिता ने अपनी जमीन पर कोई भी क्रेडिट कार्ड से लोन नहीं निकाला था। उसने इस संबंध में राज्यपाल से भी शिकायत की। उनके आदेश पर मामले की जांच कराई गई। पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इंडियन बैंक के मैनेजर ने एक करोड़ का लोन जमा न करने वाले तीन लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
इंडियन बैंक मैनेजर ने बिसौली कोतवाली में एक करोड़ रुपये के गबन के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इंदिरा चौक के नजदीक स्थित इंडियन बैंक के मैनेजर राजकुमार सिंह का कहना है कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के हतसा निवासी राजेंद्र प्रसाद शंखधार, संजय कुमार शर्मा और अनीता शर्मा ने अपनी जमीन पर 1.29 करोड़ रुपये का लोन लिया था। उनकी जमीन बंधक कर दी गई थी। 
विज्ञापन


इसके बावजूद उन्होंने उस जमीन का आगे का हिस्सा बेच दिया और उसमें से कुछ लोन जमा कर दिया लेकिन अभी भी उन पर 1.07 करोड़ रुपया बकाया है। कई बार कहने के बावजूद उन्होंने लोन जमा नहीं किया। इससे उन्होंने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस इसकी विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें