बरेली-बदायूं फोरलेन के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव ने लगाया। उन्होंने सपा सरकार के विकास कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग करके पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कहा, इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद बनवारी सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार में विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके अंतर्गत बदायूं बरेली फोरलेन का निर्माण कराया गया, लेकिन कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से फोरलेन अत्यंत के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग हुई। इससे सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। ग्राम रसूलपुर के निकट हो रहे पुल का निर्माण भी मानक के अनुसार नहीं किया गया है। उन्होने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द बदायूं बरेली फोरलेन की कमियों को दुरुस्त किया जाए। अन्यथा विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।