फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू सिंह कुशवाहा बोले- भाजपा, सपा और बसपा ने गुमराह किया

विज्ञापन
जनसभा में विचार रखते बाबू सिंह कुशवाहा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा और पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब अंसारी ने उसहैत स्थित नखासा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा ने जनता को विकास के नाम पर गुमराह करने का काम किया है। तीनों पार्टियों की नीतियां जनविरोधी हैं। मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते पुरानी पेंशन को बंद किया था। अब अखिलेश यादव पुरानी पेंशन फिर से लागू करने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो गरीबों, पिछड़ों और दलितों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। डॉ. अयूब अंसारी ने भी जनसभा को संबोधित किया। बुधवार को इन नेताओं के साथ हैदराबाद के सांसद ओवैसी को भी उसहैत आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें