फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उद्घाटन मुकाबलों में बदायूं, अमरोहा, पीलीभीत और बरेली रहा विजेता

विज्ञापन
बरेली जोन की तृतीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारं
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बुधवार को बरेली जोन की तृतीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ ही मैदान में प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट और परिचय परेड में भाग लेकर खेलों के प्रति अपने उत्साह और समर्पण का परिचय दिया। उद्घाटन मुकाबलों में बदायूं, अमरोहा, पीलीभीत और बरेली की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि यह टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती को भी विकसित करते हैं। पुलिस बल के जवानों के लिए खेल विशेष महत्व रखते हैं, क्योंकि इससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल दोनों मजबूत होते हैं।
इस अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में बरेली जोन के आठ जनपदों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। हालांकि बिजनौर की टीम प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकी। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और फैंसिंग जैसी विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर एवं लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम राजा यादव, महिला थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित विभिन्न जनपदों से आए टीम मैनेजर, प्रशिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, बेसिक शिक्षा विभाग के पीटीआई दीपेश कुमार, एनआईएस प्रशिक्षक रामदास यादव, पीटीआई रामअवतार तथा जिला व्यायाम शिक्षिका ज्योति सक्सेना निर्णायक मंडल में शामिल रहे।

खो-खो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाई शानदार फुर्ती

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी तेज गति, फुर्ती और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहला मुकाबला मेजबान बदायूं और रामपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंततः बदायूं की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में अमरोहा और शाहजहांपुर की टीमें आमने-सामने थीं। पूरे मैच में दोनों टीमों ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन अमरोहा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के दम पर जीत दर्ज की।
तीसरे मुकाबले में पीलीभीत और मुरादाबाद के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा हुई। पीलीभीत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं दिन के चौथे मुकाबले में संभल और बरेली की टीमें आमने-सामने रहीं। बरेली के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। अंत में बरेली ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

बरेली जोन की तृतीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें