फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में बदायूं फिर से अव्वल

विज्ञापन
आजीआरएस टीम को सम्मानित करते एसएसपी।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं पुलिस ने एक बार फिर आईजीआरएस जन शिकायत निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले बदायूं पुलिस छह बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। इस बारे जिले के 18 थाने भी पहले स्थान पर आए हैं। इस पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने आईजीआरएस देखनी वाली टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आईजीआरएस जन शिकायत निस्तारण में जनवरी माह में बदायूं पुलिस 75 जिलों में प्रथम स्थान पर आई है। इसके साथ ही जिले के 18 थाने शहर कोतवाली, सिविल लाइंस, बिनावर, कुंवरगांव, महिला थाना, कादरचौक, उसहैत, दातागंज, अलापुर, हजरतपुर, बिसौली, बजीरगंज, फैजगंज बेहटा, सहसवान, जरीफनगर, बिल्सी, इस्लामनगर और उघैती ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर शासन से नौ पैरामीटर पर रैंकिंग जारी की गई थी। सभी में अधिकतम 10 अंकों में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं। पिछले छह माह में 3374 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें कोई भी डिफॉल्टर नहीं रही।
उन्होंने बताया कि बदायूं जिला लगातार सातवीं बार प्रथम स्थान पर आया है। इससे पहले जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर और अब जनवरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर उन्होंने आईजीआरएस यूनिट में तैनात प्रभारी एसआई जितेंद्र सक्सेना और उनकी टीम को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें