फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरपुरी में शाह पर बरसे फूल, हाथ जोड़कर मांगे वोट

विज्ञापन
बदायूं शहर के जवाहरपुरी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते गृहमंत्री अमित शाह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डोर टू डोर कैंपेन के जरिये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवाहरपुरी में घूमकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। यहां उन्होंने हाथ जोड़कर सहजता से वोट मांगे तो लोगों ने भी छत से फूल बरसाकर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।
विज्ञापन

जवाहरपुरी में अमित शाह करीब पौने चार बजे पहुंचे। बरेली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गली में करीब सौ मीटर दायरे के पांच परिवारों में उनका कार्यक्रम रखा गया था। यहां करीब दस मिनट का कार्यक्रम रहा। शाह के गली में घुसते ही सुरक्षाकर्मियों को घेरा बनाए रखना मुश्किल हो गया। यहां पहले से जबर्दस्त भीड़ थी जो शाह की एक झलक पाने को घेरा तोड़कर आगे बढ़ रही थी। जिंदाबाद व वंदे मातरम् का उद्घोष करते उत्साही नौजवान थे जो शाह के साथ सेल्फी लेने की होड़ में धक्कामुक्की करने से भी नहीं चूक रहे थे। ऐसे में कई बार सुरक्षाकर्मियों को सख्ती से पेश आना पड़ा। इन परिवारों में कई महिलाएं व बच्चे पहले ही फूल लेकर छतों पर खड़े हो गए थे।
शाह पर छत से फूल बरसे तो उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों के अभिवादन का जवाब दिया। मुस्कुराते चेहरे के साथ उन्होंने दरवाजे पर खड़े लोगों से हाथ जोड़कर भाजपा के लिए वोट मांगे। साथ ही भाजपा के प्रचार वाले पत्रक भी बांटे। पत्रक बंटवाने में भाजपा अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक भारती व पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना ने मदद की। समरेर ब्लॉक प्रमुख श्रद्धा सक्सेना ने अपने दरवाजे पर शाह के आते ही मंगल आरती की। करीब दस मिनट में ही यहां जबर्दस्त भीड़ से स्थिति बिगड़ने लगी तो शाह वापस हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें