फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाबा साहब समरसता के थे पक्षधर’

Tue, 14 Apr 2015 06:45 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोगोें ने बाबा साहब के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया। पूर्व विधायक योगेंद्र सागर ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने से समाज में समरसता आएगी।
विज्ञापन

नगर के पिदारा रोड पर अंबेडकर जयंती मनाई गई। वक्ता राजेंद प्रसाद और जयप्रकाश ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ओमकार मानव, रामौतार सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामकिशोर, नरेंद्र दिवाकर, राजेश कुमार, विजय कोली, राकेश कुमार, धर्मपाल प्रेमी, जयपाल सिंह, पान सिंह, राजेंद्र गौतम, मलखान सिंह, रूम सिंह, संतोष गौड़ आदि मौजूद रहे।
इधर, गांव ओरछी और पहाड़पुर में भी बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सागर ने कहा कि बाबा साहब ने शोषित वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया। उनके शताब्दी जन्मदिन पर हमें भारत को मजबूत करने पर बल देना चाहिए। इस मौके पर ओमकिशन, शशिप्रकाश पाल, अमर सिंह, केपी सिंह, वीर सिंह, आर एन जौहर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बरबारा में निकाली गई शोभायात्रा
बिल्सी। बुद्ध अंबेडकर जन कल्याण समिति बरबारा की ओर से मंगलवार को अंबेडकर की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि रहे बौद्ध जागृति मिशन के अध्यक्ष डॉ. वीपी मौर्य ने वंदना कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर साहब ने सभी के कल्याण के लिए नारा दिया शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। हमें आपसी झगड़ों दूर रह कर शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। इससे पूर्व गांव में शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर सत्य प्रकाश गौतम, शेर सिंह, नरेश पाल, डब्लू, रविंद्र सिंह, सिपट्टर लाल, अशर्फी लाल, भगवानदास, मुकेश, सुरेंद्र, गेंदन लाल, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें