फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुटी मंदिर में बनाई बाबा बर्फानी की गुफा, उमड़ी श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के कुटी मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को भोलेनाथ के भक्तों ने बाबा बर्फानी की गुफा के साथ बाबा बर्फानी का भव्य शृंगार किया। बाबा के दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने भजन संध्या में भजन गाए। बाद में बाबा की आरती की गई। उसके बाद सभी को प्रसाद बांटा गया। बाबा बर्फानी की गुफा निर्माण में शुभम शर्मा, शशांक पाठक, विपिन वर्मा, पीके गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, मनीष पाल, मनोज बाबू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।। इधर, नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति मंदिर में भी सावन के अंतिम सोमवार को महाकाल का भव्य शृंगार कर कई धार्मिक आयोजन किए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें