फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां मामले में दर्ज नहीं हो सके वादी के बयान

Mon, 26 Oct 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ 2011 में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद मई 2012 में पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी। उज्ज्वल गुप्ता के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर पुनर्विवेचना का आदेश दिया था। 10 अगस्त को वादी ने कोर्ट में धारा 190 (2) के तहत अर्जी देकर आजम को तलब करने की मांग की थी। 22 अक्तूबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में वादी के बयान दर्ज कराने को 26 अक्तूबर मुकर्रर की थी। सोमवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने वादी के बयान दर्ज कराने के लिए तीन नवंबर मुकर्रर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें