बदायूं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नवंबर 2024 से पहले बन चुके हैं और आधार कार्ड के अनुसार उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है। उनके कार्ड को अपडेट कराना जरूरी है, ताकि अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें किसी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा ऐसे बुजुर्ग जो अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं, उनके नए आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जिला पुरुष व महिला अस्पताल में आयुष्मान मित्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में व्यवस्था की गई है। संवाद