फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आयुष्मान कार्डधारक जरूर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Thu, 07 Aug 2025 07:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के लोगों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मिलता है। शासन के निर्देश पर इस योजना का लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अब वह कार्ड अपडेट किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बदायूं जिले में योजना के समन्वयक डॉ. वैभव गुप्ता ने बताया कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं वह जल्द से जल्द अपडेट करवा लें। कार्ड के अपडेट होने के बाद ही लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, जिन वरिष्ठ नागरिकों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। वह कार्ड बनवा सकते हैं। यह कार्ड जिला पुरुष और महिला अस्पताल में बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें