फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्व-गणना को लेकर सीएचसी में हुई जागरूकता गोष्ठी

Wed, 25 Nov 2026 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सीएचसी पर स्व जनगणना जागरूकता गोष्ठी में हिस्सा लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को स्व-गणना को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के लोगों के साथ चिकित्सा केंद्र के स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने स्व जनगणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। उन्होंने सभी से स्व-गणना की प्रक्रिया को समझने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
साथ ही मेडिकल स्टाफ, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा जनगणना के महत्व की जानकारी देने को कहा। गोष्ठी के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें