फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार को बचाने में पलटा ऑटो, किशोर समेत चार घायल

विज्ञापन
ऑटो सीधा करने के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। उसावां थानाक्षेत्र में बुधवार शाम एक इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। इसमें किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर आई एंबुलेंस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कादरचौक के डडिया नगला गांव निवासी दिनेश (14), नेम सिंह (22), रिंकू (20) और अंकित (18) पटना देवी शिव मंदिर में जलाभिषेक करके आटो से लौट रहे थे। उसावां के सत्यदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास एक बाइक सवार ने आगे से कट मार दिया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार चारों लोग चोटिल हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने ऑटो को सीधा कर एंबुलेंस बुलाई और सभी को स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं भेजा। वहां से दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसावां प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऑटो को थाने लाकर खड़ा कर दिया और अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें