फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुजरिया थाने के सामने सवारियों से भरा टेंपो पलटा, आठ लोग घायल

Mon, 26 Jun 2023 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सोमवार को सहसवान के कादरबाद से पूजा-पाठ करके श्रद्धालु उझानी आ रहे थे। इसी दौरान मुजरिया थाने के सामने अनियंत्रित होते हुए टेंपो पलट गया।
विज्ञापन
घायल को संभालती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में मुजरिया थाने के सामने सहसवान की ओर से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


सोमवार को सहसवान के कादरबाद से पूजा-पाठ करके श्रद्धालु उझानी आ रहे थे। इसी दौरान मुजरिया थाने के सामने अनियंत्रित होते हुए टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। 

ये भी पढ़ें- बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल 

हादसे में घायल 20 वर्षीय माधुरी निवासी लालपुल, शेखूपुर निवासी राजेंद्र की 10 वर्षीय पुत्री राजेंद्र, आठ वर्षीय पुत्री शीतल, 21 वर्षीय विजय निवासी लालपुल, 55 वर्षीय भगवान सिंह, उनका 22 वर्षीय पुत्र रवि, पत्नी गीता निवासी बाजपुर उत्तराखंड, 65 वर्षीय रामपाल निवासी शेखूपुर को जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया। एसएचओ दिनेश शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर अभी नहीं आई है। टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें