फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी दिवाली, घर-घर होगी पूजा

विज्ञापन
दिवाली को लेकर घरों पर की सजावट। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रोशन का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन घर-घर में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाएगी। पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि दिवाली पर शुभ मुहूर्त प्रदोष काल -6:18 से 8:42 बजे रात तक रहेगा। इस अवधि में बहीखाता पूजन, कुबेर पूजन, दुकान, घर पर पूजन करने के लिए शुभ समय माना गया है। वहीं वृष लग्न 7:00 से 08:40 बजे के समय में महालक्ष्मी पूजन व गणेश, गौरी पूजन का पूजन करने का उचित समय है।
विज्ञापन

मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री राम, सीता और लक्ष्मण के साथ लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे, उनके घर आने की खुशी में हर घर में घी के दीये जलाए गए थे। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। त्योहार को लेकर घरों की साज-सज्जा की गई है। त्योहार पर लोग एक-दूसरे को उपहार और मिठाई बांटकर मुंह मीठा कराएंगे। साथ ही आतिशबाजी और पटाखे छोड़े जाएंगे।

दिवाली को लेकर घरों पर की सजावट। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें