बिसौली में माध्यमिक प्रययोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। संवाद
बदायूं। बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर 69वीं तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में जीजीआईसी बिसौली, बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया और त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पहले दिन 600 मीटर दौड़ में आरवी इंटर कॉलेज बुटला के अतुल यादव प्रथम, मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली के आकाश द्वितीय रहे। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छाया और जूनियर बालिका वर्ग में राजा राम इंटर कॉलेज बदायूं की नंदनी प्रथम रही। गोला फेंक सीनियर वर्ग में मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली की लबीस चौधरी प्रथम रही। 800 मीटर सीनियर वर्ग में मदन लाल इंटर कॉलेज के दीपक कुमार प्रथम रहे।
डीआईओएस लालजी यादव ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक ओमवीर यादव ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गुलनवाज अहमद, अवंतिका सिंह, आलोक पाठक, राजीव गर्ग, अनिल पाठक, दुर्गेश वाष्णेय, डॉ. अमलेश गुप्ता, सतवीर पाल सहित अनेक शिक्षक, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।