फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईद के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश, नाले में संरक्षित पशु के अवशेष फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके में फरीदापुर रोड पर शनिवार को संरक्षित पशुओं के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। नाले में अवशेष और खून बहने की सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों व गोसेवकों ने आक्रोश जताया।। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें मना लिया।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि ईद के दिन कुछ बच्चे फरीदापुर रोड पर गाय चराने गए थे। वहां नाले में खून और पशुओं के अवशेष देखे तो इसकी सूचना भाजपा नेता गौरव वर्मा को दी। बजरंग दल के गोरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, सह संयोजक निखिल गंगवार, गोरक्षक गौतम कश्यप, गो सेवक मिंटू सिंह, संकी सिंह और सूरज प्रधान आदि मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि ईद के दिन जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने जेसीबी के जरिये नाले में से अवशेष निकलवाकर सैंपल जांच के लिए भिजवाया। फिर जेसीबी से अवशेष दफन करा दिए। सीओ ने बताया कि संरक्षित पशु के अवशेष किसी खुराफाती ने कहीं और से लाकर फेंके हैं। मामला दर्ज कर टीम लगा दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सीसी कैमरे और सर्विलांस की मदद से खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें